| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 

नियमित योगमय जीवन का निर्वहन जरूरी : जायसवाल

योग शिक्षण संस्थान के निर्देशन में नागर कॉलोनी पार्क में मनाया गया 17वां वार्षिकोत्सव

वाराणसी। योग शिक्षण संस्थान के निर्देशन में शहर के नागर कॉलोनी पार्क (रामकटोरा) में नियमित योग का 17वां वार्षिकोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योगाभ्यासियों ने सहभागिता की।


कार्यक्रम में योग गुरु राजकुमार जायसवाल ने योगाभ्यासियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर निरोग रहने के साथ-साथ सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता भी विकसित होती है।


उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने से अनावश्यक दवाओं पर होने वाले खर्च से भी बचा जा सकता है। सभी को नियमित योगमय जीवन का निर्वहन करना चाहिए। यही भारतवर्ष की प्राचीन ऋषि परंपरा भी रही है।

रिपोर्टर — विजय कुमार, वाराणसी

जन जन की आवाज न्यूज़ 24


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज